चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई का जन्मदिन पत्रकार साथियों ने बिलासपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केक काटकर खुशी मनाई गई और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार साथियों ने विश्व दीपक राई के व्यक्तित्व और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। साथियों ने कहा कि वे सदैव हंसमुख, शांत एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। पत्रकार हितों से जुड़े विषयों को लेकर वे लगातार सक्रिय रहते हैं तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर से पत्रकार साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

समारोह में प्रदेश सह-सचिव साखन दरवे, संभागीय सचिव चंद्र कुमार निणेर्जक, जिला अध्यक्ष संतोष ठाकुर, लोकेश बाघमारे, मोहम्मद मुस्ताक, जिला सचिव गंगा मानिकपुरी, अरविंद मिश्रा, रितेश सोनी, रुद्राक्ष गोस्वामी, महेश्वर सोनवानी, उदय सिंह, संतोष मिश्रा, शिव तिवारी, टी.आर. लहरे, दुर्गा प्रजापति, प्रमोद अवस्थी, राणा केवरा, उत्तम, अविनाश, मनीष दीपक, जितेंद्र थवाईत, अमन पटेल, अमन पांडे, लोचन वैद्य, सतीश मिश्रा, महेंद्र ठाकुर, प्रियंका सिंह, सीताराम साहू, रमेश राजपूत, प्रियांशु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।