कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

         (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के अंतर्गत निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु निःशुल्क प्रवेश की तृतीय एवं अंतिम चरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन एवं संशोधन किया जा सकेगा। इसके उपरांत दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 10 से 14 अगस्त के बीच ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश संबंधित निजी विद्यालयों में 17 से 25 अगस्त तक कराया जाएगा। संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी पात्र अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। उन्होंने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं निजी विद्यालयों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिक से अधिक पात्र अभिभावकों तक इस संबंध में जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।