कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) नर्मदाँचल जन कल्याण सेवा समिति की अर्धवार्षिक बैठक एवं कृष्णा पाण्डेय की जन्मदिन के अवसर पर कोटमी स्थित पहाड़ी पर बने राम-जानकी मंदिर परिसर में डीएम इंडिया न्यूज परिवार द्वारा जीपीएम जिला ब्यूरो चीफ कृष्णा पाण्डेय का जन्मदिन की धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने की बधाई दी

इस अवसर पर नर्मदाँचल जन कल्याण सेवा समिति के प्रबंधक दिनेश तिवारी, सचिव कुबेर तिवारी, इंद्रपाल तिवारी, सुभाष तिवारी, शिवा भानु, दिनेश यादव, चिंताराम यादव सहित मदन पाण्डेय, बलराम तिवारी एवं समिति के अन्य सदस्यों ने कृष्णा पाण्डेय को जन्मदिन की बधाई दी।

समिति के सदस्यों ने कृष्णा पाण्डेय का चंदन तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

समिति के सदस्यों ने कहा कि कृष्णा पाण्डेय सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहते हुए क्षेत्र की गतिविधियों को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

डीएम इंडिया न्यूज परिवार की ओर से जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम कृष्णा पाण्डेय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।