दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा)तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जेपियर यूनिवर्सिटी (SRM/Jeppiaar University) में आगामी 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाली 25वीं जूनियर नेशनल वूशु बालक एवं बालिका प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ वूशु संघ के महासचिव डी. रवि कोंडैया (D. Ravi Kondaiah) के मार्गदर्शन में हुए इस चयन में कोरबा जिला वूशु संघ के तीन उत्कृष्ट फाइटर खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है, जो राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित खिलाड़ी: रजनीश बंजारे,हर्षिता प्रधान, हर्ष प्रधान

सम्मान एवं उत्साहवर्धन समारोह: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे इन तीनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए कोरबा जिला वूशु संघ परिवार के मुखिया एवं अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल ने अपने कार्यालय में खिलाड़ियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान संघ की ओर से खिलाड़ियों को टी-शर्ट और ट्रैक सूट प्रदान किए गए, जिससे खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया।

संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई: खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोरबा जिला वूशु संघ के सचिव सियाराम बंजारे, कोषाध्यक्ष मोहम्मद दानिश सहित समस्त पदाधिकारियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने की कामना की है।

बधाई देने वाले प्रमुख पदाधिकारी: उपाध्यक्ष: जावेद शेख, साजी टी. जॉन, भोजराम सुनाम, कोमल दास, राजेश पांडे।

सह-सचिव: हरप्रसाद प्रधान, एम. नर्सिंग मूर्ति, जानकी साहू, राजकुमारी दिवाकर, मंदीप तिवारी।

सह-कोषाध्यक्ष: संध्या रात्रे।

कारकार्यकारी सदस्य: कु. स्मीता सिंह, पद्मिनी साहू, सुमिता देवांगन, कु. नेहा, कु. वंदना, आयुष निराला, दिब्येन्दु मृधा, पवन सिन्हा एवं अन्य सभी संघ के सदस्य।

यह जानकारी कोरबा जिला वूशु संघ के कोषाध्यक्ष मोहम्मद दानिश द्वारा दी गई।