(लखनऊ)मुंशी पुलिया चौराहा, इंदिरा नगर पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन परिवार द्वारा एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। हनुमान जी के विशेष पूजन और सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ शाम 6:00 बजे शुरू हुआ यह अनुष्ठान मध्यरात्रि 12:00 बजे महाआरती के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंजता रहा और हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बेहद अनुशासित ढंग से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान आए हुए सभी अतिथियों और व्यापारी भाइयों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस भव्य आयोजन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन,क्षेत्रीय विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक विनय वर्मा, पूर्व कैविनेट मंत्री अरबिंद सिंह गोप,भाजपा पूर्वांचल मोर्चा (नोएडा) के जिलाध्यक्ष हरीश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, प्रदेश विधि सलाहकार (हाईकोर्ट अधिवक्ता) सुनिधि चौधरी जाटनी,अनिल मिश्रा सहित शहर के तमाम गणमान्य नागरिकों और शीर्ष हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और व्यापारियों के इस सेवा भाव की खुले मन से सराहना की।

एसोसिएशन के इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना थके सुबह से आधी रात तक जुटे समर्पित कार्यकर्ताओं, महिला इकाई की बहनों और गुप्त व सामूहिक रूप से सहयोग करने वाले दानदाताओं के तन-मन-धन के सामूहिक प्रयासों से ही इतनी सुंदर व्यवस्था संभव हो सकी। किसी एक का नाम लेना संभव नहीं है, क्योंकि हर सदस्य का योगदान अमूल्य रहा। वहीं संस्था के वरिष्ठ जनों ने बताया कि पूरा वातावरण पूरी तरह राममय हो चुका था, श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हुए 'जय श्री राम' के गूंजते जयकारे लगा रहे थे और महिला इकाई की सभी बहनें भी भक्ति के इसी रंग में सराबोर होकर जयकारों से माहौल को और अधिक दिव्य बना रही थीं।

अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता आपसी भाईचारा और भगवान राम के आशीर्वाद से पूरा वातावरण सकारात्मक हो जाता है तो इस तरह के आयोजन हमें समय-समय पर करते रहने चाहिए

आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे विशिष्ट जन:

इस पावन अवसर पर संरक्षक मंडल से देवी शरण त्रिपाठी, रघुवीर सिंह, जनता की लाठी नवल किशोर त्रिपाठी , इंदिरा नगर सचिव शरद मेहरोत्रा, प्रचार मंत्री अजीत अग्रवाल, सच के आयना के संपादक धीरज गिहार,दैनिक भास्कर से शुभम यादव, संजय कुमार एवं उनकी टीम के तमाम साथी,मुंशी पुलिया अध्यक्ष अविनाश जैसवाल, महामंत्री सचिन गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्षा अल्पना गुप्ता मेहरोत्रा, महिला इकाई सचिव शशि गिरि, निशि अग्रवाल, मीना श्रीवास्तव, अंशु त्रिपाठी, प्रीति राय, डॉक्टर रूबी राज सिन्हा, सुशीला गुप्ता, हरिहर नगर इकाई अध्यक्ष पंकज नेगी, सुबामऊ इकाई अध्यक्ष यशपाल सिंह थापा, विकास जायसवाल, हर्ष गुप्ता, हाईकोर्ट अधिवक्ता अनिल मिश्रा, राजेश विद्यार्थी एडवोकेट, शोभित प्रजापति एडवोकेट, दुबग्गा इकाई अध्यक्ष के.के. सोनी, ट्रांस गोमती अध्यक्ष शीलू जयसवाल, मडियांव अध्यक्ष संतोष सोनी, फैजुल्लागंज अध्यक्ष नीरज मिश्रा, सुंदरकांड समिति के सदस्य डी.के. सक्सेना, संजय कुमार, सुनील रावत, राजकुमार रावत मंडल अध्यक्ष, बजरंग सोनकर सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, मातृशक्ति और क्षेत्रीय व्यापारी उपस्थित रहे।