चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) VB-G RAM G में टारगेट देने, जीरो MR पर नोटिस जारी करने और वेतन कटौती सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जनपद पंचायत बिल्हा के रोजगार सहायकों ने उठाई आवाज। जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर जिला पंचायत बिलासपुर में ज्ञापन सौंपा है। रोजगार सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी आठ सूत्रीय मांगें रखते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र निराकरण की मांग की है। रोजगार सहायकों का कहना है कि VB-G RAM G योजना मांग आधारित कार्य प्रणाली पर आधारित है, ऐसे में उन्हें निर्धारित टारगेट देकर कार्य करने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही जीरो MR की स्थिति में रोजगार सहायकों को नोटिस जारी नहीं करने की मांग भी उठाई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई रोजगार सहायकों को दो-दो ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिससे कार्य का दबाव बढ़ रहा है। इसलिए उन्हें अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाए अथवा अतिरिक्त कंटिंजेंसी मद से उचित पारिश्रमिक दिया जाए। इसके अलावा शासकीय कार्य अवधि में एक ही कार्य की जिम्मेदारी देने की मांग की गई है। रोजगार सहायकों की आठ प्रमुख मांगें


VB-G RAM G योजना मांग आधारित कार्य है, इसलिए रोजगार सहायकों को किसी प्रकार का टारगेट नहीं दिया जाए।

जीरो MR की स्थिति में रोजगार सहायकों को नोटिस जारी नहीं किया जाए।

दो ग्राम पंचायतों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाए अथवा अतिरिक्त कंटिंजेंसी मद से पारिश्रमिक दिया जाए।

योजना के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा वेतन में अनावश्यक कटौती बंद की जाए।

DBT संबंधी कार्यों के लिए रोजगार सहायकों को जिम्मेदार न बनाया जाए।

 तकनीकी सहायकों द्वारा रोजगार सहायकों को प्रताड़ित किए जाने की शिकायतों पर रोक लगाई जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों से रोजगार सहायकों को मुक्त किया जाए। मांग के आधार पर MR जारी किया जाए, अन्य अतिरिक्त कार्यों से राहत दी जाए तथा पूर्व में किए गए आवासों के जियो टैग का भुगतान किया जाए।

रोजगार सहायकों ने बताया कि अतिरिक्त प्रभार, आवश्यक संसाधनों की कमी, समय पर वेतन भुगतान नहीं होने और विभिन्न विभागीय कार्यों का अतिरिक्त दबाव होने के कारण उन्हें कार्य निष्पादन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ज्ञापन सौंपने वालों में सुखीराम कैवर्त ब्लॉक अध्यक्ष, उमेश रात्रे महसचिव, बजरंग सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष, अशोक राव मराठा संयोजक एवं विनोद यादव सचिव, सहित अशोक राव मराठा, राजेश श्रीवास, मोदी राम जगत, शारदा पोर्ते, राजकुमार साहू, विद्या पांडे, ललिता लोनिया, सुरेश यादव, महेश्वरी रजक, हेमलता कश्यप, संतोष केवट, गंगा बाई धीवर, सहित अन्य ग्राम रोजगार सहायक शामिल रहे।