*शासकीय महाविद्यालय बतौली में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

*विद्यार्थियों ने "मेरे सपनों का भारत" और "सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व" जैसे शीर्षकों पर रखे अपने दृष्टिकोण

अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

  (बतौली)सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बतौली में 08 अक्टूबर 2026 को "भाषण प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया जिसमें बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की विद्यार्थी रूपाली मिंज ने प्रथम स्थान और बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के ही चांदनी पैकरा और पूर्णिमा पैकरा ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया। इसके अलावा पीयूष केरकेट्टा, हरिनारायण, सोनमती यादव, चमेली पैकरा, अजीत कुमार, ओम प्रकाश रवि और नेहा एक्का ने सहभागिता कर अपने विचार व्यक्त किया जिसमें "मेरे सपनों का भारत", "सेवा समर्पण और सामाजिक दायित्व" "विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका", "आत्मनिर्भर भारत और नया भारत", "सेवा संकल्प अभियान", "भारत में महिलाओं का सशक्तिकरण", "नशा का दुष्प्रभाव और नशामुक्त भारत" जैसे समसामयिक शीर्षक शामिल थे।

  सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 08 अक्टूबर 2026 को "रंगोली प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न अलग-अलग थीमों पर अपने विचार रंगों के माध्यम से व्यक्त किया जिसमें "विकसित भारत 2047" , "नशा मुक्त भारत" , "महिला सशक्तिकरण एवं सशक्त नारी", "पर्यावरण प्रदूषण मुक्त भारत" और "स्वस्थ लोकतांत्रिक भारत" थीम पर आधारित रंगोलियों का निर्माण किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्राओं रूपाली मिंज, चांदनी पैकरा और चमेली पैकरा ने प्रथम स्थान, बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की सुकृता तिग्गा और लक्ष्मी पैकरा ने द्वितीय स्थान एवं बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्राओं गीता प्रधान, रीता प्रधान और पूर्णिमा पैकरा ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इसके अलावा हरिनारायण, अजीत कुमार, ओम प्रकाश रवि, अमरदीप लकड़ा, सीमा पैकरा, सुमन सिंह, अनामिका पैकरा, अलीशा पैकरा, आकांक्षा खलखो, दीपमाला साहू, सुलोचना दास, सोनमती यादव, कुंती पैकरा, उषा पैकरा, स्नेहा टोप्पो, अनुराधा विश्वकर्मा एवं अशोरिया बैरागी ने भी रंगों के द्वारा अपनी सृजनशीलता को विभिन्न शीर्षकों पर केंद्रित रंगोली बनाकर अभिव्यक्त किया।  

  सेवा संकल्प अभियान 2026 के "पोस्टर प्रतियोगिता" के अंतर्गत पीयूष केरकेट्टा, रूपाली मिंज, जूही तिग्गा, सुरेंद्र बड़ा, अभिन्न कुमार, अल्मा कुजूर, शीबा रानी एक्का, चंद्रगांधी ने विभिन्न रंगों का कैनवास में प्रयोग करते हुए पोस्टर का प्रदर्शन किया जो विकसित भारत के विभिन्न थीमों जैसे "विकसित भारत 2047", "सशक्त एवं विकसित भारत में नव ऊर्जा", "राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका", "नशा मुक्त भारत" मतदाता जागरूकता एवं स्वस्थ लोकतंत्र" पर केंद्रित था।


  सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत स्वीप के नोडल प्राध्यापक प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी द्वारा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाया गया जिसमें कैंपस सेमेस्टर रवीना नागेश और समीर पैकरा उपस्थित थे।


  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.आर. भगत के मार्गदर्शन में प्रो. तारा सिंह मरावी, प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी, प्रो. बलराम चंद्राकर, प्रो. सुभागी भगत, प्रो. जिवियन खेस्स एवं अतिथि शिक्षक गोपाल यादव, शिल्पी एक्का, श्रीमती मनीषा एक्का ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। भारत प्रतियोगिता का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने किया।