(लखनऊ)आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, इंदिरानगर, लखनऊ द्वारा आज कुकरैल बंधा पिकनिक स्पॉट पर "आम खाओ, गुठली लगाओ" (पर्यावरण पिकनिक–2026) कार्यक्रम आज सुबह 7.30 बजे तेज बारिश में भीगते हुए लोक भारती की प्रेरणा से संचालित हरियाली माह अभियान–2026 के अंतर्गत

सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए समाज को प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में व्यापारी बंधुओं, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों ने लगभग 60 किलोग्राम आम, 20 किलोग्राम कटहल तथा अन्य मौसमी फलों का आनंद लिया। इसके उपरांत सभी ने आम की गुठलियों को सुरक्षित स्थानों पर रोपित किया तथा बरगद, आम एवं अन्य पौधों का वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महिला इकाई की सचिव एवं हेल्थ कोच शशि गिरि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। महिलाओं ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। उनकी सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

इस अवसर पर लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन सह मंत्री गोपाल उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज बोई गई एक गुठली भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को छाया, फल एवं जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान को अपने परिवार और समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया।

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, इंदिरानगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि संगठन सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित रहा है। यह पर्यावरण पिकनिक केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का जनजागरण अभियान है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की सफलता में प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, कार्यक्रम संयोजक यशपाल सिंह थापा, इंदिरानगर के संरक्षक नवल किशोर त्रिपाठी, एडवोकेट प्रीतम गुप्ता,सचिव शरद मेहरोत्रा, उप सचिव प्रतिबिंब गुप्ता, आशुतोष अवधवाल, महिला इकाई सचिव शशि गिरि, विशिष्ट सदस्य धीरज गिरहर, प्रमुख समाजसेवी इंद्रेश वासने तथा एडवोकेट नितिन बंसल का विशेष सहयोग एवं सक्रिय योगदान रहा। संगठन ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके सहयोग से भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के अभियान निरंतर आयोजित होते रहेंगे।