(कोरबा)कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लंबित मांगों के निराकरण हेतु दिनांक 18 मार्च (बुधवार) को जिला एवं समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में भोजन अवकाश के दौरान धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर यह धरना प्रदर्शन तानसेन चौक आईटीआई परिसर में आयोजित होगा, जिसमें कर्मचारी-अधिकारियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता एवं अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया है।
फेडरेशन द्वारा बताया गया कि लंबे समय से कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं, जिनके निराकरण हेतु यह चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। प्रमुख मांगों में जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करना, प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नति/समयमान वेतनमान लागू करना, अर्जित अवकाश नगदीकरण की सीमा 300 दिवस करना, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करना, शिक्षकों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त सेवा लाभ प्रदान करना, सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को 30 वर्ष पूर्ण होने पर समयमान वेतनमान देना, अनुकंपा नियुक्ति को निःशर्त लागू कर वर्तमान 10 प्रतिशत की सीमा समाप्त करना तथा सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करना शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति प्रदान करना तथा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना जैसी मांगें भी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक जगदीश खरे, तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, तरुण वैष्णव, रामकपूर कुर्रे, लोकनाथ सेन, नित्यानंद यादव, सर्वेश सोनी, मानसिंह राठिया,पी पी एस राठौर,विनय सोनवानी, विनोद सांडेय तथा फेडरेशन से संबद्ध विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारी-अधिकारियों से अपील की है कि वे 18 मार्च (बुधवार) को मध्यान्ह पश्चात् तानसेन चौक में उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत रैली के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को प्रेषित किया जाएगा।
उक्त जानकारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव ओमप्रकाश बघेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।