(जांजगीर-चांपा)पुलिस ने मंदिरों में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदात का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। नवागढ़ और बम्हनीडीह थाना क्षेत्रों के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई करीब 16 लाख 60 हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को भी मामले में संलिप्त पाया गया है। पुलिस ने चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 1 और 2 अगस्त की दरमियानी रात चोरों ने बम्हनीडीह स्थित रामजानकी मंदिर, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महंत स्थित चंडी दाई मंदिर तथा ग्राम जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर को निशाना बनाया था। आरोपियों ने मंदिरों से चांदी के छत्र, नौ चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण, दान पेटियां तथा नगदी रकम चोरी कर फरार हो गए थे। लगातार तीन मंदिरों में हुई चोरी से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने स्वयं घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच की कमान संभाली। उनके निर्देश पर साइबर सेल, नवागढ़ एवं बम्हनीडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों से लेकर संभावित भागने के मार्गों तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज में एक मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध दिखाई दिए। साइबर तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस ने घुटिया गांव निवासी प्रशांत पटेल, प्रभात पटेल और परमानंद पटेल को हिरासत में लिया।
कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घर के पीछे गड्ढे में छिपाकर रखा गया चोरी का पूरा सामान, वारदात में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक कटर तथा मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस ने मामले में चोरी गया शत-प्रतिशत माल जब्त कर लिया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भारी कर्ज में डूबे हुए थे। आर्थिक तंगी से उबरने के लिए उन्होंने मंदिरों में चोरी की साजिश रची और लगातार तीन मंदिरों को निशाना बनाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल वारदात का खुलासा हुआ, बल्कि धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाओं से लोगों में फैली चिंता भी काफी हद तक दूर हुई।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।