(कोरबा)सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा जिले में बच्चों के बीच खुशियां बांटने, साझा करने और सामाजिक संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायी व अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में आज ‘खिलौना दान रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर ऐसे परिवारों से उपयोग योग्य खिलौने एकत्र करेगा, जिनके बच्चों के लिए अब उन खिलौनों की आवश्यकता नहीं रही है। एकत्र किए गए खिलौनों को जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
खिलौना दान रथ को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, जनप्रतिनिधि गोपाल मोदी, अजय विश्वकर्मा, पप्पू जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन सहित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अभियान का उद्देश्य: समाज में सहयोग और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य केवल खिलौने एकत्र करना ही नहीं, बल्कि बच्चों में आपस में खुशियां बांटने और समाज में परस्पर सहयोग व संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना भी है। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के सभी नागरिकों व परिवारों से अपील की है कि घर में रखे ऐसे खिलौने, जिनका अब उनके बच्चे उपयोग नहीं करते या बच्चे बड़े हो चुके हैं, उन्हें घर में सहेजकर रखने के बजाय जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु दान करें।
प्रायः घरों में रखे खिलौने समय के साथ अनुपयोगी हो जाते हैं, लेकिन वही खिलौने किसी वंचित या जरूरतमंद बच्चे के लिए खुशी और मानसिक विकास का बेहतरीन माध्यम बन सकते हैं। परिवार अपने घर में उपलब्ध साफ-सुथरे, सुरक्षित और उपयोग योग्य खिलौने दान कर सकते हैं, जिससे बच्चों को खेल, रचनात्मक गतिविधियों और सीखने के नए अवसर मिल सकें।पुरानी किताबें भी बन सकती हैं किसी बच्चे की पढ़ाई का सहारा
सेवा संकल्प अभियान के तहत खिलौनों के साथ-साथ उपयोगी पुस्तकों के दान के लिए भी नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। जिन बच्चों के पास पुरानी कक्षाओं की ऐसी पाठ्यपुस्तकें या सामान्य ज्ञान/कहानी की पुस्तकें हैं जो अब उनके उपयोग में नहीं हैं, वे पुस्तकें घर में अनुपयोगी रखने के बजाय जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाई जा सकती हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से पुरजोर अपील की है कि वे अपने घरों से उपयोग योग्य खिलौने और पुस्तकें खुले दिल से दान करें। नागरिकों का यह छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद बच्चे के भविष्य निर्माण, सीखने और आगे बढ़ने की राह में बड़ा संबल साबित होगा।
> 📞 खिलौना एवं पुस्तक दान हेतु संपर्क करें:
> खिलौना या पुस्तकें दान करने अथवा खिलौना संग्रह रथ को अपने घर बुलाने के लिए मोबाइल नंबर 9340509567 पर संपर्क किया जा सकता है।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।