राकेश कुमार राठौर जिला ब्यूरो चीफ सक्ती

(सक्ती) पुलिस अधीक्षक सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफूल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) द्वारा लगातार जिले के सभी थाना प्रभारियो को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर लगातार अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) के अनुविभागीय अधिकारी

पुलिस सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदशन पर आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बाराद्वार बस्ती एवं मुक्ताराजा में अलग अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी शिवा कुमार दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर उम्र 23 साल निवासी बाराद्वार बस्ती थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) कब्जे से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 300/- रूपये को जप्त किया गया तथा लगभग 50 बोरी लहान(पास) नष्ट किया गया। जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।     

नाम आरोपी - शिवा कुमार दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर उम्र 23 साल निवासी बाराद्वार बस्ती थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.)

 उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रआर.मनीष राजपूत ,प्रआर. अयुब खान,,आर. बुधेश्वर पटेल, आर. योगेश राठौर, आर. सोनंत अनंत ,आर. रामकुमार पटेल,उमेश सिदार, सैनिक राजेश कंवर एवं मआर. आफसा परवीन का योगदान रहा ।