बसपा बिलासपुर की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति देने का लिया संकल्प
आशीष कुमार साहू रिपोर्टर मस्तूरी बिलासपुर
(बिलासपुर) बहुजन समाज पार्टी जिला बिलासपुर के तत्वावधान में गुरुवार को देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन, शनिचरी बाजार में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, सेक्टरों एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि राजाराम, पूर्व राज्यसभा सांसद, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि हेमंत पोयाम, स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं प्रभारी तथा इंजी. रामेश्वर खरे, पूर्व विधायक एवं जोन प्रभारी बसपा बिलासपुर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम टंडन, प्रदेशाध्यक्ष बसपा छत्तीसगढ़ ने की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. रोहित डहरिया, प्रदेश महासचिव राधेश्याम सूर्यवंशी एवं वरिष्ठ नेता गिरधारी यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है। संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सक्रिय इकाइयों, अनुशासित कार्यकर्ताओं एवं निरंतर जनसंपर्क से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेज करते हुए गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने तथा बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सरपंच ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
बैठक के दौरान ग्राम पंचायत ढेका के सरपंच अश्वनी कुमार घोरे ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी से जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
बैठक में सेक्टर एवं बूथ समितियों के गठन, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम का संचालन बसपा जिला सचिव सुनील भारद्वाज एवं जिलाध्यक्ष हेमचंद मिरी ने किया। बैठक का समापन संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से संचालित करने तथा बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।