राकेश कुमार राठौर जिला ब्यूरो चीफ सक्ती

(सक्ती)सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय प्रांशु साहू के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्रांशु साहू पिता दिनेश साहू (पत्रकार), निवासी ग्राम बेल्हाडीह, दिनांक 29 जून 2026 को बाराद्वार रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को प्रांशु साहू कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल परिवार को सूचित करें। समय पर मिली सूचना बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

जानकारी देने के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें: 9827963682 एवं 8349054666

परिजनों ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील की है, ताकि प्रांशु साहू का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और उसे सकुशल परिवार के पास वापस लाया जा सके।