अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ, कोरबा द्वारा कुसमुंडा क्षेत्र में भव्य खिचड़ी वितरण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक बी.डी. शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेश पांडे, सुरेश झा एवं नीरज सोनी द्वारा ग्राम देवता के पूजन-अर्चन, भोग अर्पण तथा गौमाता को प्रथम भोजन कराकर किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य कमलेश प्रधान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सहकोषाध्यक्ष राजेश पटेल, महिला मोर्चा की जिला मंत्री हेमा शर्मा, महामंत्री मनोज कुंड, लखन राठौर, संतोष राठौर, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास एवं सालीक राम दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री रामेश्वर सोनी तथा मीडिया प्रभारी जितेंद्र साहू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जय मिरी, प्रकाश काटले, बृजेश यादव, भीनात मिरी, अश्वनी मिरी, घनश्याम रात्रे, गोलू धीवर, रामेंद्र, रितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। महिला शक्ति के रूप में सुनीता मिरी, सुमन बाई, मंजू श्रीवास, रानी दिग्गी, सावित्री साहू, मीना नेताम, लक्ष्मीन पटेल, शशिकला श्रीवास एवं साधन बाई की विशेष सहभागिता रही।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के “सेवा ही संगठन” मंत्र को जनसेवा का आधार बताते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।