SDM शिव कुमार कंवर, तहसीलदार चांदनी ध्रुव एवं शिल्पा भगत का शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
आशीष कुमार साहू रिपोर्टर मस्तूरी बिलासपुर
(बिलासपुर-मस्तूरी) सर्व आदिवासी समाज मस्तूरी द्वारा अनुविभाग में पदस्थ आदिवासी समाज के प्रतिष्ठित अधिकारियों के सम्मान में एक आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिव कुमार कंवर, तहसीलदार सुश्री चांदनी ध्रुव एवं तहसीलदार शिल्पा भगत का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
मस्तूरी अनुभाग कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मस्तूरी जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक अनुभाग में आदिवासी समाज के तीन सक्षम अधिकारियों का एक साथ पदस्थ होना न केवल समाज बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
पदाधिकारियों ने अधिकारियों की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, संवेदनशील कार्यशैली एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, प्रशासनिक सहभागिता एवं युवाओं के मार्गदर्शन के क्षेत्र में ऐसे अधिकारियों की भूमिका समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है। समाज ने अधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह पैकरा (पूर्व सभापति), संरक्षक एवं प्रवक्ता रिखीराम नेताम, गोड़ समाज अध्यक्ष डी.पी. मरावी, उपाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य शिव जगत, संचालक पद्मभूषण सिंह पैकरा, गोड़ समाज अध्यक्ष ननकी राम जगत, कर्मचारी संघ अध्यक्ष भगवान सिंह जगत, सरपंच सलाहकार सुनील मरकाम, युवा अध्यक्ष मनोज मरावी, प्रधान पाठक लखेश्वर नेताम सहित समाज एवं संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए SDM श्री शिव कुमार कंवर ने सर्व आदिवासी समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास, शिक्षा एवं जनहित से जुड़े विषयों पर प्रशासन सदैव संवेदनशील एवं सकारात्मक रहेगा।
वहीं तहसीलदार चांदनी ध्रुव एवं शिल्पा भगत ने भी समाज के स्नेह एवं सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा के विस्तार, युवाओं की भागीदारी, वनाधिकार एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण बना। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने जलपान ग्रहण किया तथा समाज की उन्नति एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।