देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर रामपुर कोरबा

(कोरबा-कुदमुरा) भारतीय जनता पार्टी, कुदमुरा मण्डल, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा 01 जुलाई 2026 को चचिया शक्ति केंद्र में मण्डल कार्यशाला (प्रशिक्षण) के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP)प्रशिक्षण कार्यक्रम पंडित दीनदयल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल विहरी बाजपेई को माल्यार्पण पूजा कर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण-पत्र भी हासिल किए।

🪷कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मण्डल महामंत्री उमेश्वर प्रसाद सोनी ने किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, अनुशासन, सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।


🪷कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुदमुरा मण्डल अध्यक्ष बृजलाल राठिया ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्थापना, संगठनात्मक विकास एवं पार्टी की रीति-नीति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को अपनाकर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


🪷इसके पश्चात जिला मंत्री अजय कंवर* ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) एवं सरल ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी हासिल कर सकता है तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रमाण-पत्र भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का आग्रह किया।


🪷मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने भाजपा की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, अंत्योदय, सुशासन, सेवा और विकास के सिद्धांतों पर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और अनुशासन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।


🪷कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष बिजमोती राठिया ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने महिला शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।


🪷कार्यक्रम के अंत में मण्डल महामंत्री कौशल चौरासिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


🪷इस अवसर पर मुख्य रूप से ननकी राम कंवर (पूर्व गृह मंत्री, छत्तीसगढ़), अजय कंवर (जिला मंत्री), बिजमोती राठिया (जनपद अध्यक्ष, कोरबा), बृजलाल राठिया (मण्डल अध्यक्ष, कुदमुरा), उमेश्वर प्रसाद सोनी (मण्डल महामंत्री), कौशल चौरासिया (मण्डल महामंत्री), ईश्वर सिंह राठिया (अध्यक्ष, सहकारी समिति चचिया), संतोष जायसवाल (मण्डल उपाध्यक्ष ) रामायण सिंह (अध्यक्ष, युवा मोर्चा), जीतेन्द्र पटेल (महामंत्री युवा मोर्चा), मोदी लाल,ज़िला सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य (DLP प्रभारी ), भुवनेश्वर राठिया (DLP तकनीकी प्रभारी, कुदमुरा मण्डल), शुकवारा देवी (अध्यक्ष, महिला मोर्चा) सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मण्डल कार्यसमिति सदस्य, समस्त मण्डल एवं मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक,श्यांग, गुरमा, चिर्रा, बरपाली, बासीन, मदनपुर, रजगामार, ओमपुर, गोडमा, कोरकोमा, मुढुनारा, गेंराव, चचिया एवं कुदमुरा शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, भाजपा समर्थित जिला एवं जनपद तथा ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक जानकारी तथा ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया।