धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(कोरबा-बांकीमोंगरा)नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 और 14 में कुल 45 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न बीटी टॉप (डामरीकृत) सड़कों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस निर्माण कार्य से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

यह भूमिपूजन कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी में पूरा हुआ।

वार्डवार स्वीकृत निर्माण कार्यों का विवरण:

1. वार्ड क्रमांक 13 (कुल लागत: ₹24.33 लाख)


नितिन वर्मा मोहल्ला: बीटी टॉप सड़क निर्माण कार्य (स्वीकृत राशि: ₹8.11 लाख)।

कटाईनार बस स्टैंड से मंच होते हुए बबलू डहरिया के घर तक: बीटी टॉप सड़क निर्माण कार्य (स्वीकृत राशि: ₹16.22 लाख)।

2. वार्ड क्रमांक 14 (कुल लागत: ₹21.03 लाख)

सोनू श्रीवास के घर से अजय मिश्रा के घर तक: सड़क निर्माण कार्य (स्वीकृत राशि: ₹10.14 लाख)।

यादव पान ठेला दुकान से जगरुद्दीन के घर तक: सड़क निर्माण कार्य (स्वीकृत राशि: ₹3.29 लाख)।


ओम प्रकाश के घर से प्रशांत झा के घर तक: बीटी टॉप सड़क निर्माण कार्य (स्वीकृत राशि: ₹7.60 लाख)।

कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा, निर्माण समिति अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, वार्ड 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा, वार्ड 14 की पार्षद रंभा हेम सिंह कंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, एल्डरमैन राखी अग्रवाल, बबलू डहरिया समेत वार्ड के अनेक नागरिक गण उपस्थित थे।