देवउठनी एकादशी की पूजा की तैयारी के बीच आंगन में पहुंचा 8 फीट का विशाल अजगर, मूसलाधार बारिश में रेनकोट और गमबूट पहनकर जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
(कोरबा) एक तरफ घर में देवउठनी एकादशी की पूजा की तैयारियां चल रही थीं, तो दूसरी तरफ अचानक घर के आंगन में करीब 8 फीट लंबा विशाल अजगर पहुंच गया, इतने बड़े अजगर को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए, घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) प्रमुख एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दी गई।
घटना के दौरान झमाझम बारिश हो रही थी, लेकिन सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू एवं संरक्षण के लिए सक्रिय जितेंद्र सारथी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए मौके पर पहुंचे,लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए उन्होंने रेनकोट और गमबूट पहनकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
अजगर काफी विशाल था और रेस्क्यू के दौरान खुद को बचाने के प्रयास में लगातार आक्रामक होकर हमला करने की कोशिश कर रहा था,ऐसी परिस्थिति में बेहद धैर्य, सूझबूझ और अनुभव के साथ जितेंद्र सारथी ने काफी मेहनत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर थैले में रखा।
वहीं दूसरी तरफ घर के सदस्य छाता लेकर खड़े होकर पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को देखते रहे,परिवार वालों के मन में डर था कि यदि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह घर के अंदर भी प्रवेश कर सकता है, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी,अजगर को देखने के लिए आसपास के पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और सभी की नजरें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी रहीं।
लगातार बारिश, फिसलन और अजगर के आक्रामक व्यवहार के बावजूद जितेंद्र सारथी ने जिस समझदारी और सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया, वह वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी जिम्मेदारी और समर्पण को दर्शाता है।
जितेंद्र सारथी ने आम नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सांप एवं अन्य वन्यजीव सुरक्षित और सूखे स्थान की तलाश में घरों, आंगन, जूते-चप्पलों, वाहनों एवं आसपास के स्थानों पर पहुंच सकते हैं,ऐसे में किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं, न ही उसे मारने या खुद पकड़ने का प्रयास करें,तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।