धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(कोरबा)अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पटेल समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय मातृ शक्तियों को उनके योगदान के लिए मंच पर सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, सर्वमंगला पार्षद ईश्वर पटेल, उपाध्यक्ष राजकुमारी पटेल, आर.डी. पटेल, महादेव पटेल, खुशबू पटेल सहित समाज के प्रमुख सदस्य और अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने महिलाओं के समाज निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इसी क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार की “दिया छत्तीसगढ़ विस्तारक” कु. सविता साहू और “दिया डिवाइन ग्रुप कोरबा” की जिला कार्यकारिणी सदस्य नेहा सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों महिलाओं को उनके द्वारा दिया फाउंडेशन के माध्यम से समाज हित में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान प्रदान किया गया।

इस सम्मान से गायत्री परिवार युवा संगठन और दिया फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। गायत्री परिवार युवा संगठन दिया छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक डॉ. पी.एल. साव, प्रांत सहसंयोजक ओमप्रकाश बलभद्र और कोरबा डिवाइन ग्रुप के जिला संयोजक विजेंद्र यादव ने दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दिया मंडल कोरबा के कोषाध्यक्ष जितेंद्र केवट, कविता कश्यप (जांजगीर), सौरभ पाटनवार (बिलासपुर), महावीर केवट, जैतराम केवट, रोहित बरेठ, अमित राठौर, नरेश राठौर, गोलवती उइके, संध्या अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में पटेल समाज की संध्या पटेल, ममता पटेल, लीलाराम पटेल, राजाराम पटेल और सरोजिनी पटेल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।