सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(राजनांदगांव)पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव सायबर थाना व थाना लालबाग पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी सुभम यादव निवासी पेण्ड्री, राजनांदगांव द्वारा दिनांक 08.07.2026 को अपनी हीरो स्प्लेंडर (CG 08 AR 1062) मोटर सायकल शेरे पंजाब ढाबा के पास खड़ी करने के बाद चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाना लालबाग में दर्ज कराई गई थी। 


प्रकरण में अपराध क्रमांक 287/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान साइबर सेल के द्वारा प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर संयुक्त पुलिस टीम ने पेण्ड्री हाईवे स्थित देवांगन ढाबा के पास संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की मोटर सायकल चोरी करना व अपने कब्जे में होना स्वीकार किया तथा पूछताछ के दौरान कुल 06 चोरी की मोटर सायकलों के संबंध में जानकारी दी। जिसमें से 04 मोटर सायकल रायपुर के अलग अलग स्थानों से तथा 01 मोटर सायकल आमगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र राज्य से चोरी करना बताए। 

आरोपियों के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 06 मोटर सायकल बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी की मोटर सायकलों की पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहनों के मूल नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनका उपयोग कर रहे थे। एक आरोपी द्वारा चोरी का वाहन होने की जानकारी होने के बावजूद अपने पास रखना भी पाया गया, जिसके आधार पर प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं 336(3), 238, 317(2), 3(5) बी एन एस जोड़ी गईं।

गिरफ्तार आरोपीगण - 01. पंकज मंडिया पिता भरत लाल उम्र 19 वर्ष, सांवरीटोला थाना रावणवाड़ी जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) 02. प्रतीक गयगये पिता भोलेलाल उम्र 23 वर्ष, सांवरीटोला थाना रावणवाड़ी जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) 03. कमलेश नखाते पिता रामचरण उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लाडसा थाना लांजी जिला बालाघाट मध्यप्रदेश

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य मामलों में भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।