3 सवारी, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट आदि पर होगी चालानी कार्यवाही

18 प्रकरण में यातायात सेल ने 13 हजार का किया चालान

राजकमल अग्रवाल जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़-बिलाईगढ़

(सारंगढ़-बिलाईगढ़)नागरिकों के जानमाल की रक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जिले के यातायात और पुलिस विभाग के दल ने कार और मोटर सायकल ड्राइविंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं पहनने और तीन सवारी पर, 194 बी 1, 50/177, 130, 122, 128, 179, 112, 115 जैसे धाराओं के तहत कुल 18 प्रकरण में 13 हजार रूपये की यातायात चालानी कार्यवाही की गई।

इस कार्य में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा शामिल थे।