हर्ष छाबरिया बोले—माता दुर्गा के हाथों में शस्त्र अन्याय के प्रतिकार, धर्म की रक्षा और निर्बलों की सुरक्षा के प्रतीक

कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)जिले के विभिन्न ग्रामों में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मरवाही के दुर्गा पंडाल में शनिवार रात्रि 8 बजे विशाल शस्त्र पूजन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, मातृशक्ति और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

शस्त्र पूजन के माध्यम से सनातन संस्कृति, शौर्य, साहस और धर्म की रक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। इस अवसर पर हर्ष छाबरिया ने कहा कि हमें अपनी आराध्य माता दुर्गा के हाथों में शस्त्र देखकर उनकी उपयोगिता और महत्व को समझना चाहिए। माता के हाथों में शस्त्र केवल शक्ति का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि अन्याय के प्रतिकार, धर्म की रक्षा और निर्बलों की सुरक्षा का संदेश भी देते हैं। शस्त्र पूजन हमें अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहने और शक्ति का सदुपयोग करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक सागर पटेल, जिला मंत्री प्रकाश साहू, जिला सह मंत्री निखिल परिहार, जिला संयोजक रविन्द्र कैवर्त, विनय पांडे, उत्तम राय, शिवम साहू, संतोष साहू, प्रदीप भानु, मोहन यादव, वीर राठौर, रूपेश साहू, पुरन यादव एवं राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजन समिति का रहा महत्वपूर्ण योगदान

समारोह के सफल आयोजन एवं व्यवस्थित संचालन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समिति में मरवाही के सरपंच लखन सिंह पेंद्रो, अनिल साहू, चंद्रप्रकाश साहू, सुनील साहू, देवलाल साहू, त्रिवेणी साहू, रोहित यादव, संजू, श्रीकांत एवं अजय साहू सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित हो रहे शस्त्र पूजन कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक चेतना और शौर्य के महत्व के प्रति जनजागरण किया जा रहा है। मरवाही का यह आयोजन भी श्रद्धालुओं के बीच आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना।