पीएम सूर्य घर सहित सभी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के लोन स्वीकृत करने के निर्देश

राजकमल अग्रवाल जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़-बिलाईगढ़

(सारंगढ़-बिलाईगढ़)कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अग्रणी बैंक एसबीआई के साथ साथ जिले में संचालित सभी बैंकर्स, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुधन, मछलीपालन, कृषि, क्रेडा, जिला अंत्यावसायी विकास निगम के अधिकारियो की उपस्थिति में समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने विभागवार सभी बैंक में स्वीकृत, लंबित और प्रस्तावित लोन के बारे में समीक्षा कर लोन स्वीकृति में आने वाले कठिनाइयों, सुविधा के संबंध में जानकारी ली। 


कलेक्टर ने कहा कि पीएम सूर्य घर सहित पशुधन विभाग के पशु सखी, मछलीपालन, कृषि विभाग के कृषि सखी, क्रेडा, जिला अंत्यावसायी विकास निगम, बिहान के स्व सहायता समूह के लोन क़ो शीघ्रता से स्वीकृति देकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं क़ो मूर्त रूप देने में सभी बैंकर्स सहयोग दें। दस्तावेज में कोई कमी हो तो 1 बार में चेकलिस्ट बनाकर दस्तावेजों की मांग करें। हितग्राही क़ो बार बार बैंक आना न पड़े। हितग्राहियों के विकास से ही जिले का विकास होगा।