सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज

(राजनांदगांव) नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दूसरे प्रांत में पहुंचकर बालिका को सकुशल बरामद किया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

पुलिस के अनुसार 29 जून 2026 को प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आशंका जताई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर माता-पिता के विधिपूर्ण संरक्षण से भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 304/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पतासाजी की।

मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस टीम झारखंड पहुंची और नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी योगेश यादव पिता राजराम यादव, निवासी ग्राम लुचई, थाना जीएमपुर, जिला आजमगढ़, उत्तरप्रदेश, हाल मुकाम झारखंड को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन, म.प्र.आर. मेनका साहू, आरक्षक आशीष मानिकपुरी एवं आरक्षक ललित उईके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।