चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर में सी.सी. रोड एवं रनिंग वाटर निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी त्रिलोक चंद्र श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 

इस अवसर पर श्रीवास ने कहा कि जनता की सेवा करने से आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। शहरी हो या ग्रामीण, आमजन की समस्याओं को समझकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना ही जनप्रतिनिधि की वास्तविक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास करते रहना और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती रामादेवी मौर्य, जिला पंचायत बिल्हा की सभापति, कांग्रेस नेता महेश मिश्रा तथा ग्राम पंचायत के सरपंच सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

   भूमिपूजन कार्यक्रम में मोहन जायसवाल, प्रकाश सिंह ठाकुर, सौरभ मौर्य, वसंत मरकाम, अनिल केवट, रठलाल केवट, श्याम सुंदर, अजीत यादव, धर्मेंद्र सोनी, जितेंद्र शर्मा, शुभम श्रीवास सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। विकास कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।