शिक्षकों की समस्याओं को लेकर एसोसिएशन ने डीईओ,डीएमसी को सौंपा ज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं का निराकरण करने का दिया आश्वासन

दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा)छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से मुलाकात कर शिक्षा के क्षेत्र में चर्चा किया गया। कोरबा जिले के शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं विभागीय कार्यों के निराकरण की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी,जिला मिशन समन्वयक एवं अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।एवं समस्याओं को निराकृत करने विस्तृत चर्चा किया गया।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नियमानुसार 10 दिन का अतिरिक्त अर्जित अवकाश एवं 7 दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान करने हेतु आदेश जारी करने, सितंबर माह का वेतन ऑफलाइन जमा करने सहित कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने सभी विषयों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। वर्तमान सत्र में शाला अनुदान के प्रथम किस्त की राशि समय अभाव के वजह से जो स्कूलों मै राशि आहरण नहीं होने पर जमा राशि लेफ्स हो गया है उन स्कूलों की जानकारी मंगा कर द्वितीय किस्त में जोड़कर राशि जमा करने, राशि आहरण करने की नवीन प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण एवं स्कूल भवनों की मरम्मत जैसे विषयों पर डीएमसी से चर्चा कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया गया।

 विभागीय कार्यों के निष्पादन में आ रही परेशानियों, लंबित प्रकरणों, सेवा संबंधी मामलों तथा वेतन एवं कोषालय से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ-साथ विभागीय दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं। ऐसे में शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण होना आवश्यक है, ताकि वे अनावश्यक कार्यालयीन प्रक्रियाओं में उलझने के बजाय विद्यार्थियों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें।संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया गया कि ज्ञापन में उल्लेखित समस्याओं की गंभीरता से समीक्षा करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन सौपने में प्रमुख रूप से प्रमोद सिंह राजपूत प्रदेश संगठन मंत्री, मनोज चौबे जिला अध्यक्ष,नरेंद्र चंद्रा जिला सचिव,बुद्धेश्वर सोनवानी जिला कोषाध्यक्ष, सत्य प्रकाश खांडेकर जिला महामंत्री, रमेश जांगड़े जिला महामंत्री, उर्मिला राठौर जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती लक्ष्मी सिदार जिला प्रचार सचिव, शिशुपाल प्रभाकर जिला संगठन सचिव, एस. के. दिनकर जिला पदाधिकारी,सुरेश जोशी जिला संयुक्त सचिव,सुरेश पटेल जिला सदस्य आदि उपस्थित रहे।