नक्शा बटांकन के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम
(गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) कलेक्टर विजय दयाराम के. ने आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे राजस्व कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की। बैठक में नक्शा बंटाकन, ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों, भूमि आवंटन, लंबित राजस्व प्रकरणों आदि की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने नक्शा बंटाकन के कार्य में कमजोर प्रगति वाले पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें तथा नक्शा बंटाकन के कार्य को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें।
कलेक्टर ने सेवा सेतु पोर्टल अंतर्गत आय, जाति, निवास के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि दस्तावेजों की जांच प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्ण करा लिया जाए, दस्तावेजों की कमी होने पर आवेदक को स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि आवेदन अनावश्यक रूप से वापस न हों और आम नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पुराने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए उनके निराकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर करने तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य 15 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पटवारी के साथ मारपीट की घटना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान पटवारी के साथ हुई मारपीट की घटना का भी कलेक्टर ने संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित एसडीएम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों के साथ होने वाली ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए और आवश्यक कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो। कलेक्टर ने अधिकारियों को राजस्व कार्यों के साथ-साथ मैदानी स्तर पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं का भी तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक, एसडीएम मरवाही निकिता मरकाम सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।