दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा) जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के महामंत्री एवं झेरिया बरेठ धोबी समाज, बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष गिरधारी बरेठ का जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने केक काटकर जन्मदिन को यादगार बनाया तथा गिरधारी बरेठ को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गिरधारी बरेठ के संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर गिरधारी बरेठ ने जन्मदिन पर अपना बहुमूल्य समय देकर स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करने के लिए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का प्रेम, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और यही उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा कामना की कि गिरधारी बरेठ समाज और संगठन की सेवा इसी समर्पण भाव से करते रहें। जन्मदिन समारोह सौहार्द, आत्मीयता और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।