देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा) शहर में सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब अपना घर सेवा आश्रम में 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आश्रम के सक्रिय सदस्य विजय राठौर की सुपुत्री के जन्मदिन के अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे आश्रम परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड के मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पाठ में भाग लेकर भगवान से सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की।

आश्रम के अध्यक्ष राणा मुखर्जी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए विजय राठौर और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सेवा भाव से जुड़े आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।

वहीं आश्रम के सचिव पी.के. दत्ता ने बताया कि समाज के सहयोग से आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की सेवा निरंतर की जा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों और कोरबा शहर के नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आश्रम से जुड़कर इस पुनीत सेवा कार्य में भागीदार बनें।

इस अवसर पर संदीप सिंह, द्वारिका सिंह बघेल, राधेनाथ घोष, लीलाकांत साहू, नरेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, आर.के. श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार सिंह, शिव शर्मा, प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, विनोद त्रिपाठी, प्रवीण सामंथा, अशोक महंत और राजू केशरवानी सहित संस्था के कई कार्यकर्ता एवं आश्रम में निवासरत प्रभुजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और भक्ति का प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आया।