मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सचेत रहे- महेंद्र गंगोत्री

चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान के तहत बेलतरा विधानसभा में भी जन जागरण की मुहिम तेज कर दी है और मंडल स्तर पर जन चौपाल लगाकर आम नागरिक और पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के प्रति जागरूक कर रही है बेलतरा ब्लॉक द्वारा जन चौपाल मोपका में लगा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, हमें उनका साथ देना है मतदाता सूचि में नाम जोड़ने एवं सुधारने का कार्य चल रहा है अतः हम सचेत रहकर मतदाता सूची का पठन कर निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एवं संशोधन की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची का सत्यापन करने कहा ताकि किसी का नाम न छूटे,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने भी कहा यह जन चौपाल अति महत्वपूर्ण है इसमें मंडल वार्ड व बूथ के सदस्य बैठक लेकर मतदाता सूची में अपने छूटे हुए कांग्रेस जनों का नाम जुड़वाए इसके लिए बूथ स्तर पर समिति को सक्रिय होना जरूरी है पार्टी और अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभानी होगी, तथा अन्य वक्ताओं में राजेंद्र साहू (डब्बू) एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेलतरा धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडल वार्ड अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ मिलकर जन चौपाल लगाकर भाजपा के कथनी और करनी को बताएं तथा आगामी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अभी से जोड़ने के लिए अपील की। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रीति पाटनवार ,अनिल यादव, राकेश केसरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष साखन दर्वे व पार्षद मोहन श्रीवास तथा मंडल अध्यक्ष सुखसागर कुर्रे ने भी बात रखी। इस जन चौपाल में वार्ड अध्यक्ष अविनाश केवरा,भोला साहू,सेक्टर अध्यक्ष अनुज प्रधान,दिलीप चंद्राकर,बूथ अध्यक्ष हरीश सूर्य,अनिल केवरा,राजेश यादव,गिरीश केवट,पंचराम संडे,चंद्र कुमार सूर्य,गणेश वर्मा,जग्गू राम सूर्यवंशी, सुकुल राम सूर्यवंशी, सत्तार खान, दिलबर मरकाम,राम रतन तोंडे,मनोज बंजारे सुशील शर्मा,दीपक साहू, पुरुषोत्तम कुमार, शिवाय साहू , दुर्गा सांडे, ध्रुव कुमार साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।