चिचोला पुलिस और साइबर टीम की कार्रवाई, 9,200 रुपये की शराब के साथ आरोपी को भेजा गया जेल

सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़ (राजनांदगांव) जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर टीम एवं पुलिस चौकी चिचोला की टीम ने रंगीटोला शराब दुकान के पास अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाई जा रही 115 पौवा देशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 11 अक्टूबर 2026 को पुलिस चौकी चिचोला की टीम देहात पेट्रोलिंग एवं अपराध पतासाजी पर निकली थी। इसी दौरान चिचोला बस स्टैंड के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रंगीटोला स्थित शराब दुकान के पास काई रंग के कपड़े के थैले में देशी शराब लेकर अवैध बिक्री के लिए जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शालु मरकाम (19 वर्ष), पिता कमलेश मरकाम, निवासी देवारपारा, बापूटोला, पुलिस चौकी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके थैले से शोले देशी प्लेन मदिरा के 115 पौवा बरामद हुए। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब थी। कुल 20.700 बल्क लीटर शराब की कीमत 9,200 रुपये आंकी गई। पुलिस ने शराब जब्त कर नमूने सीलबंद किए और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की।

आरोपी शराब रखने और परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अपराध क्रमांक 195/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में विवेचना जारी है।

सराहनीय योगदान: कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक बिरेंद्र नाविक, प्रधान आरक्षक हरन लाल जगनीत, आरक्षक कार्तिक यादव और आरक्षक विष्णु साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।