चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(​बिलासपुर:) 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर 'स्वर्णा महिला विंग (हमेशा एक कदम आगे)' एवं 'स्वर्णा महिला स्व सहायता समूह' द्वारा वार्ड क्रमांक 40, निराला नगर में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम की शुरुआत:

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के पूजन एवं मधुर सरस्वती वंदना के साथ अत्यंत भक्तिमय और आत्मीय माहौल में किया गया।

​पारंपरिक स्वागत एवं शिक्षिकाओं का सम्मान:

समारोह में पधारीं शिक्षिकाओं का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार हल्दी-कुमकुम एवं फूलों की वेणी लगाकर अत्यंत आत्मीयता से किया गया।

​तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 40 की सम्मानित शिक्षिकाओं— आशा कबीर, अनुपम शुक्ला, सुरुचि मिश्रा, अंकिता शर्मा, कुमारी सीमा विश्वकर्मा एवं अलका गुप्ता का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप श्रीफल, कलम, डायरी एवं पटका पहनाया गया। इसके साथ ही सप्रेम भेंट के रूप में औषधि पौधा (मेडिशनल प्लांट) एलोवेरा का पौधा गमले सहित एवं सुंदर गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।

​अध्यक्षता एवं संगठन की जानकारी:

यह भव्य कार्यक्रम अध्यक्ष निशा यज्ञेश सोनी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

​कार्यक्रम के दौरान निशा सोनी ने बताया कि स्वर्णा महिला विंग वेलफेयर फाउंडेशन का ही एक हिस्सा स्वर्णा महिला स्व सहायता समूह है, जिसके अंतर्गत सामाजिक एवं जनहित के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि उनके समूह के 1 वर्ष के कार्यकाल के दौरान वार्ड क्रमांक 40, निराला नगर में मिलकर कई सम्मान समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। जैसे कुछ समय पूर्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया था, और उसी श्रृंखला में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर वार्ड की समर्पित शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया है।

​उपस्थित बहनें एवं योगदान:

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्णा महिला स्व सहायता समूह की बहनों की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ​जया कश्यप, ​शांति शर्मा , 

राखी जाधव, ​रश्मि सोनी​ शोभा कछवाहा ​,रोशनी श्रीवास, ​संजना बडरिया, ​उपस्थित थीं, जिनके अथक प्रयास और सहयोग से यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल और यादगार रहा।