देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा)छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज, संभाग बिलासपुर अंतर्गत कोरबा परिक्षेत्र बालको इकाई द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के प्रेरणास्रोत संत गाडगे बाबा की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान का क्रम प्रारंभ हुआ।

समारोह में झेरिया धोबी बरेठ समाज संभाग बिलासपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष जानाराम कर्ष, संभागीय उपाध्यक्ष गिरधारी बरेठ तथा सैनिक सुरेश बरेठ की अनुपस्थिति में उनके माता-पिता एवं सेवानिवृत्त एलटीसी कर्मचारी नियम साय का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

समाजजनों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए नवपदस्थ पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान चांपा में आयोजित बैठक में तैयार किए गए सामाजिक नियमों के प्रारूप का भी वितरण किया गया। समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक एकता तथा नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं से जोड़ने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर कोरबा परिक्षेत्र अध्यक्ष नोधेन बरेठ, संतोष बरेठ (गुरुजी), सचिव संतोष कर्ष, मिलाप राम बरेठ, सदानंद बरेठ, रामकुमार पाटस्कर, जी. महेतर राम बरेठ, टी.आर. बरेठ, गोपेश्वर बरेठ, दुखूराम बरेठ, रामगोविंद बरेठ, राजू बरेठ, सत्यनारायण कर्ष, बालमुकुंद बरेठ, हेमलता निर्मलकर, गायत्री कर्ष, आराधना बरेठ, राधिका बरेठ एवं रजनी बरेठ सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला शक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।