269 अधिकारी एवं जवान हुए शामिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का किया गया व्यापक अभ्यास
भोलाशंकर रिपोर्टर कुसमुंडा कोरबा
(कोरबा-गेवरा)केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की इकाई एसईसीएल बिलासपुर द्वारा आज गेवरा खदान में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मेगा मॉक ड्रिल-2026 का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास भूस्खलन एवं आगजनी जैसी काल्पनिक आपातकालीन परिस्थितियों पर आधारित था।
इस मेगा मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ,सीआईएसएफ की एनडीआरएफ टीम, एसईसीएल प्रबंधन, एसईसीएल सुरक्षा दल, एसईसीएल रेस्क्यू टीम कुसमुंडा, एसईसीएल अग्निशमन दल, नेहरू अस्पताल, त्रिपुरा राज्य राइफल्स, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राज्य अग्निशमन दल तथा एनसीसी कोरबा सहित विभिन्न संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस संयुक्त अभ्यास में कुल 269 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
अभ्यास के दौरान भूस्खलन एवं आगजनी की आपातकालीन परिस्थितियों का सजीव प्रदर्शन करते हुए बचाव एवं राहत कार्यों, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। साथ ही विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, संचार व्यवस्था एवं समन्वित कार्यप्रणाली का भी प्रभावी प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर सीआईएसएफ की एनडीआरएफ टीम द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन दिया गया। इसके माध्यम से हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में समय रहते सीपीआर देने की उपयोगिता एवं जीवन बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मेगा मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य संभावित आपदाओं के दौरान जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना, राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता एवं प्रभावशीलता का आकलन करना तथा सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।
इस सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में समयबद्ध कार्रवाई, प्रशिक्षित मानव संसाधन, आधुनिक बचाव तकनीक एवं विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय ही जान-माल की क्षति को न्यूनतम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।