चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर ) देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती मोपका में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उन्हें नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में नई गति प्रदान की। संचार क्रांति और कंप्यूटर युग की नींव मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके कारण उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देने वाले नेताओं में याद किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया।

नेता एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लककी मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया और देश में संचार क्रांति की शुरुआत को गति दी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष साखन दर्वे ने उपस्थित लोगों को राजीव गांधी के जीवन-दर्शन और उनके कार्यों से परिचित कराया।

कार्यक्रम में पार्षद सुनील सोनकर पार्षद मोहन श्रीवास, तथा भोलाराम साहू ने राजीव गांधी को युवाओं का प्रेरणास्रोत और कंप्यूटर युग की शुरुआत करने वाला क्रांतिकारी व्यक्तित्व बताया। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री कोरबा चंद्र कुमार निणे॔जक, गिरीश केवट, चंद्र प्रकाश सूर्यवंशी, डॉ. संजय साहू, संदीप यादव, शिव शंकर साहू, राहुल दर्वे, राहुल श्रीवास, छरन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।