प्राचार्य पूनम दूबे बने संरक्षक,उदय प्रकाश राजवाड़े संगठन सचिव नियुक्त

निर्मला शर्मा हुई सम्मानित,शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर हुआ मंथन

धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(कोरबा)छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के मार्गदर्शन,जिलाध्यक्ष मनोज चौबे के अध्यक्षता एवं प्राचार्या पूनम दुबे की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक ने किया 

इस बैठक में शिक्षक संवर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विभाग को अवगत कराने और प्रांतीय शाखा के माध्यम से शासन तक अपनी मांगें पहुंचाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। माध्यमिक शाला नुनेरा विकासखंड पाली में पदस्थ शिक्षिका निर्मला शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने होने के बाद संगठन की ओर से मोमेंटो, पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा विकासखंड पाली में पदस्थ प्राचार्य पूनम दुबे को संरक्षक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई एवं उदय प्रकाश राजवाड़े को जिला संगठन सचिव नियुक्त किया गया। पारदर्शिता के साथ आय-व्यय एवं कैश बुक संधारण करने की जानकारी बताया गया।

उपस्थित पदाधिकारीयों के साथ शिक्षकों की समस्याओं का मंथन करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पूर्ण पेंशन का लाभ दिया जाए। टेट पास करने के लिए विभागीय टेट परीक्षा आयोजित किया जाए जाएगा। ग्रीष्मावकाश में अध्यापन, एस.आई.आर.,बी.एल.ओ., जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण जैसे शासकीय कार्यों में ड्यूटी लगाने पर, उस अवधि को अर्जित अवकाश के रूप में सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाए। सेवा पुस्तिका की मूल व द्वितीय प्रति के संधारण और CGPF पासबुक को अपडेट करने के लिए संकुल स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएं। कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर से सेवा पुस्तिकाओं के सत्यापन के लिए विभागीय शिविर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या जिला कोषालय में आयोजित किया जाए। कोरबा जिला में व्ही.एस.के. ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए या बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज किया जाए। शिक्षकों की उपस्थिति पत्रक के आधार पर ऑफलाइन वेतन जमा किया जाए। उच्च परीक्षा मैं बैठने हेतु आदेश,अनापत्ति प्रमाण पत्र जल्द जारी किए जाएं।मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पर पदोन्नति के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है। क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान का विकल्प चुनने की स्थिति में किस पद के शिक्षक के लिए कौन सा विकल्प चुनना सबसे सही और फायदेमंद होगा, इस पर विस्तार से तकनीकी जानकारी साझा की गई।

आज बैठक मे संगठन को मजबूती देने और शिक्षकों के हक में आवाज बुलंद करने के लिए मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, संरक्षक पूनम दुबे, जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला संगठन मंत्री सत्य प्रकाश खांडेकर, जिला महामंत्री रमेश जांगड़े, जिला सहसचिव ओमप्रकाश खांडे,जय कमल,उदय प्रकाश राजवाड़े, पाली ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र मरावी, संतोष यादव,कलीराम मरावी, निर्मला शर्मा, गंगा भार्गव, यामिनी सिंह राठौर, जानकी साहू, गौरी गेंदले,पुनाराम खूंटे,अनिल कुमार यादव,रवि चंद्रा,लोचन प्रसाद साहू,शांतिलाल पटेल, संतोष कुमार यादव,रविंद्र प्रताप सिंह,कलीराम खूंटे,बैसाखू राम वरकड़े, प्रकाश चंद भारद्वाज आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


मनोज चौबे 

जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा