कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही)छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने अधिसूचना जारी कर जिले के आलोक शुक्ल, शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला को प्रांतीय इकाई में संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया है।


उल्लेखनीय है कि आलोक शुक्ला पूर्व में भी इस संगठन में जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जिला अध्यक्ष के रूप में तीन वर्ष तक सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं।


साथ ही उन्हें रायपुर संभाग का प्रभारी भी बनाया गया है। जिले के किसी शिक्षक को प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के शिक्षकों के लिए गर्व की बात है।


यह नियुक्ति फेडरेशन के संविधान के नियम 33 के तहत तथा 18 अप्रैल 2025 को हुई आमसभा की बैठक में संगठन हित में लिए गए निर्णय के आधार पर की गई है।


आलोक शुक्ला वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला, विकासखंड गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ हैं। उनकी इस नियुक्ति पर जिले के विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।