चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर )भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म (डीएलपी) के सफल संचालन एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण आयोजित की गई। प्रशिक्षण में आगामी कार्यक्रम को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी मंडलों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय का दर्शन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का मूल आधार है। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, सेवा कार्यों एवं जनसंपर्क के आधुनिक तरीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता वैचारिक रूप से अधिक सशक्त एवं तकनीकी रूप से दक्ष बन सके। जिलाध्यक्ष सिंह ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने मंडलों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का पंजीयन सुनिश्चित करें तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। 

भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक ने कहा कि प्रशिक्षित एवं जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है।

प्रशिक्षण का संचालन महर्षि बाजपेयी ने किया व प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से केतन वर्मा ने बताया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, नीलेश सिंह, महर्षि बाजपेयी, अमित सिंह, स्वर्णिम तिवारी, विजय यादव, श्रीकांत सहारे, रिंकू मित्रा, प्रमोद ठाकुर, नारायण गोस्वामी, मनीष गुप्ता, तुलसी कौशिक, सरजू यादव, साहिल कश्यप, विश्वजीत ताम्रकार, योगेश देवांगन, तनुज वोहरा, देवाशीष दत्ता, पृथवी श्रीवास, सूरज रजक, राघवेन्द्र पाण्डेय, मोनू मिश्रा, संस्कार सोनी, रूपेश यादव, अमन सोनी, कृष्णा जोशी, शुभम यादव, जया पाण्डेय, भारतीय रजक, स्वेता पाण्डेय, कंचन श्रीवास सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थि रहे।