सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(बालोद)बालोद जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में पौधरोपण का कार्य निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खुरसुनी के पंचवन में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू एवं आरके राय, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष पुरूषोत्तम चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष नीतिश मोंटी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत कुल 1300 पौधों का रोपण किया।

इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण तथा संपूर्ण जीव-जगत की रक्षा हेतु पौधरोपण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी नागरिकों से अनिवार्य रूप से पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा ग्राम खुरसुनी के पंचवन में रोपे गए पौधों को पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु बोर का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चीरचार के वेबसाईट का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।