सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(दुर्ग) छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के तत्वावधान में रविवार, 12 जुलाई 2026 को दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत बोरीगारिका में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।

शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. कामता साहू, डॉ. रश्मि साहू एवं डॉ. सृष्टि देवांगन ने दांतों से संबंधित समस्याओं की जांच की। वहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.आर. मंगलानी ने त्वचा संबंधी रोगों का परीक्षण कर उपचार संबंधी सलाह दी। डॉ. पी.एल. साहू ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि डॉ. कल्याण सिंह साहू ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा तथा प्रिया अग्रवाल ने जल चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, प्रदेश संयोजक ब्रह्मदेव पटेल, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल, कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, प्रदेश संगठन सचिव अशोक साहू, दुर्ग संभाग अध्यक्ष शेखर साहू, थानेश्वर साहू तथा ग्राम बोरीगारिका के सरपंच चुम्मन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया।