डी.एल.एड. एवं बी.एड. कर रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत एवं जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुर के प्राचार्या कुमुदिनी वाग द्विवेदी से सौजन्य मुलाकात की गई। इस दौरान डी.एल.एड. एवं बी.एड. का प्रशिक्षण कर रहे शिक्षकों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, परीक्षा, शैक्षणिक गतिविधियों तथा शिक्षकों को अध्ययन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में अपने विचार रखे। साथ ही कार्यरत शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण एवं अध्ययन की व्यवस्था को और अधिक सुगम, उपयोगी एवं सुविधाजनक बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई।संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उनके व्यावसायिक प्रशिक्षण, शैक्षणिक दक्षता एवं क्षमता संवर्धन से ही शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार संभव है। इसलिए डी.एल.एड. एवं बी.एड. कर रहे कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं और उनके सुझावों पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जाना आवश्यक है।इस अवसर पर प्राचार्य मैम ने भी शिक्षकों की शैक्षणिक उन्नति, प्रशिक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। चर्चा सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।संघ के पदाधिकारियों ने प्राचार्य मैम के प्रति समय प्रदान करने एवं महत्वपूर्ण शैक्षणिक विषयों पर सार्थक चर्चा करने के लिए आभार व्यक्त किया। यह सौजन्य मुलाकात शिक्षक हितों एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रही।मुलाकात व चर्चा में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, विनीता तिवारी, पूरन तान्जय

उपस्थित रहे।


मनोज चौबे 

 जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा