भोलाशंकर रिपोर्टर कुसमुंडा कोरबा

(कोरबा)शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला विजयनगर के भृत्य हरिराम पटेल शासकीय सेवा में अर्धवार्षिकीय पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गये। उनके सेवानिवृत्त दिवस संकुल विजयनगर के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने उन्हें शाला श्रीफल सहित अनेकों पुरस्कार भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी बिदाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य नीलू अवस्थी न हरिराम पटेल को कर्मठ, अनुशासित, मिलनसार सहित सभी आदेशो निर्देशो का तत्परता से पालन करने वाला उत्कृष्ट कर्मचारी बताया व उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय में सूनापन महसूस होने की बात कहते हुए भावुक हो गईं।

सरपंच सुभद्रा कंवर ने उन्हें अपने परिवार के सदस्य भांति बताया। शिक्षिका वीणा पांडेय ने हरिराम पटेल के साथ गुजारे वक्त को याद कर भावुक हो कुछ न कह पाई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने उन्हें एक कर्मठ आज्ञाकारी भृत्य बताया और कहा कि वे उनसे मात्र दो माह ही छोटे हैं पर बड़े भैया है, उन्होंने हरिराम पटेल को आगामी स्वस्थ सामाजिक, पारिवारिक व धार्मिक जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। शाला प्रबंधन व विकास समिति अध्यक्ष दीपक कंवर ने उन्हें योग्य कर्मचारी निरुपित किया।

इसके साथ ही उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं में कमल मरकाम, संध्या रानी ठाकुर, मोनिका तिर्की, कृष्णा सिदार, लीली ग्रेस कुजूर आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें स्वस्थ सामाजिक पारिवारिक व धार्मिक जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में हरिराम पटेल की धर्मपत्नी, पुत्र पुत्री, बहु, नाति पोतों व साले आदि पूरा परिवार उपस्थित थे।सभी ने उनके कुछ दिवस पूर्व उनके जन्मदिन हेतु केक काटा व सामुहिक भोज पश्चात दो पौधा रोपण भी किया। प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने उन्हे एक अनार का पौधा व वीणा पांडेय व ठाकुर ने एक करौंदा का पौधा भेंट किया। छात्रसंघ की छात्रा कुमारी अनुष्का अनंत ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी का आभार और धन्यवाद दिया।