यतेंद्र जीत सिंह "छोटू" जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़

(​खैरागढ़) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ की छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।। इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष चंद्राकर उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

​कार्यक्रम के दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन और अतिथियों द्वारा विजेता टीम की सराहना की गई।।

​छात्राओं की इस सफलता में प्राचार्य डॉ. ओ.पी. गुप्ता एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र कुमार साखरे का विशेष मार्गदर्शन रहा।। खेल के मैदान पर छात्राओं को तकनीकी रूप से तैयार करने और उनका मनोबल बढ़ाने में खेल अधिकारी टेकराम डोंडे एवं ग्रंथपाल विनय चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

​इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।।

(यतेंद्र जीत सिंह "छोटू" जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़) 

​खैरागढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ की छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।। इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष चंद्राकर उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।