देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा)छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन आगामी रविवार, 14 जून 2026 को पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार, नगर पालिक निगम, कोरबा में संपन्न होगा। यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संवर्धन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें जिले के वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा तथा विविध सत्रों में सार्थक चर्चा और कवि सम्मेलन होंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से होगा।

प्रथम सत्र (उद्घाटन सत्र) 11:00 से 1:00 बजे तक चलेगा। इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश अग्रवाल, मंत्री (संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, छ.ग. शासन) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन लाल देवांगन, मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर एवं श्रम मंत्री, छ.ग. शासन) करेंगे।अन्य अतिथियों में प्रेमचंद पटेल (विधायक कटघोरा), एस. भारतीदासन (सचिव, संस्कृति विभाग),संजू देवी सिंह राजपूत (महापौर, नपानि कोरबा), डॉ. संजय कन्नौजे (संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा),पवन सिंह (अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा) तथा नूतन सिंह ठाकुर(सभापति, नपानि कोरबा) उपस्थित रहेंगे।सम्मान सत्र में छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले साहित्यकारों को “मया चिन्हारी” से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में उमेश अग्रवाल, दीप दुर्गवी और हनी तिवारी के नाम शामिल हैं।दूसरा सत्र (चर्चा गोष्ठी) 1:00 से 2:00 बजे तक चलेगा, जिसमें पं. मुकुटधर पाण्डेय पर आशा देशमुख तथा भागवत कश्यप पर घनश्याम श्रीवास अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

तीसरा सत्र (कवि सम्मेलन) 3:00 से 6:00 बजे तक चलेगा, जिसमें आमंत्रित कवि छत्तीसगढ़ी कविता की समृद्ध परंपरा को स्वर देंगे। मंच संचालन डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, जीतेन्द्र वर्मा ‘खैरझिटिया’ और रशीदा बानो द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम के जिला समन्वयक मुकेश चतुर्वेदी और दिलीप अग्रवाल हैं। आयोजन में विशेष सहयोग व मार्गदर्शन प्रभात मिश्रा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग), डॉ. अभिलाष बेहार (सचिव, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग) व राजभाषा आयोग के सदस्यों का रहेगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी वेशभूषा, संस्कृति, संस्कार और खानपान की झाँकी भी प्रस्तुत की जाएगी। यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संवर्धन की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो जिले के साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।