(बिलासपुर) मोपका क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। क्षेत्र के शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर बच्चों एवं ग्रामीणों को मिठाई का वितरण भी किया गया।
हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोपका में शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सांडे ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पिछली कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष साखवन दर्वे ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर बेहतर अंक अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पार्षद वार्ड क्रमांक 48 एम.आई.सी. डॉ. तिलक राम साहू एवं वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद मोहन श्रीवास ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्वागत भाषण प्राचार्य अर्चना जोशी ने तथा कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सतीश तंबोली ने किया।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य रमेश कुमार कुर्रे, भरत साहू, डी.एल. वर्मा, शिवकुमार साहू, बच्चा राम साहू, अरुण कश्यप, गणेश सूर्यवंशी, चंद्र प्रकाश सूर्या, हरीश सूर्या, रेशम लाल, ममता धुरी, आरती सूर्यवंशी सहित व्याख्याता, शिक्षकगण, सेवानिवृत्त व्याख्याता अजय तिवारी, पंकज पांडे तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
पुलिस चौकी मोपका में भी हुआ ध्वजारोहण
पुलिस चौकी मोपका में प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह के बाद उपस्थित लोगों एवं ग्रामीणों को मिठाई वितरित की गई।
ईश्वर आनंद भवन मोपका में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साखवन दर्वे ने ध्वजारोहण किया। यहां स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी का जोरदार स्वागत किया गया तथा बच्चों को तिरंगे झंडे के साथ चॉकलेट वितरित की गई। इस अवसर पर चंद्र कुमार निणे॔जक, मनोज यादव, कन्हैया श्रीवास, भोला साहू, पूर्व पार्षद नंदिनी दर्वे, लखन लाल, बिसाहू सूर्यवंशी, राजकुमार, माखन दर्वे, राजू साहू, पहलाद, मनीष, इमरान, साहिल, समीर, भरत साहू, शिव ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विभिन्न स्कूलों में भी फहराया तिरंगा
सेवा सरकारी समिति मोपका में प्रबंधक हरिशंकर कश्यप की उपस्थिति में अध्यक्ष सुरेश साहू ने ध्वजारोहण किया। जनपद मोपका में पार्षद मोहन श्रीवास की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। मिडिल स्कूल में अध्यक्ष सरस्वती साहू तथा प्राथमिक शाला गोड़पारा में भी तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रमों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षक, किसान एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मंडल कांग्रेस कमेटी ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस
मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुखसागर कुर्रे, कोषाध्यक्ष उत्तम दर्वे, वार्ड अध्यक्ष अविनाश केवरा, भोला राम साहू, सत्कार खान, गिरीश केवट, अनिल केवरा, हरि सूर्या, चंद्र प्रकाश सूर्या, मुकेश साहू, रामकुमार, सवित यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मोपका में आयोजित विभिन्न स्वतंत्रता दिवस समारोहों ने आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। सुबह से ही तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।