भोलाशंकर रिपोर्टर कुसमुंडा कोरबा

(कुसमुंडा) रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर आदर्श नगर कुसमुंडा स्थित सामुदायिक भवन में महिलाओं एवं बहनों के लिए निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमल सिंह के द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र की करीब 300 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

सुबह से ही सामुदायिक भवन में महिलाओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष रूप से निःशुल्क मेहंदी की व्यवस्था की गई थी। मेहंदी कलाकारों ने महिलाओं के हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर डिजाइन बनाए। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के साथ एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

आयोजक कमल सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए बहनों के लिए यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बहनों के चेहरों पर खुशी देखना ही कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता है।


कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिलाष यादव सहित अन्य सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। अभिलाष यादव सुबह से रात तक आयोजन से जुड़े रहे और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाने में सहयोग किया।


कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे रक्षाबंधन पर बहनों के लिए सुंदर उपहार बताया। महिलाओं ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। करीब 300 महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया।