
सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़
(बिलासपुर)कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 7 से 9 अगस्त तक नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स एरिना, प्रियोनगर, चिनसुराह (हुगली, पश्चिम बंगाल) में होगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर खिलाड़ी कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ टीम को 6 अगस्त को बिलासपुर से हावड़ा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुशील चंद्रा एवं महासचिव अविनाश शेट्टी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को "जीतबो छत्तीसगढ़" के नारे के साथ शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाने का संदेश दिया।
टीम के साथ स्टेट टीम मैनेजर डॉ. निदेश चौबे, असिस्टेंट टीम मैनेजर मनोज यादव तथा ऑफिशियल अशोक कुमार वर्मा, ठाकुर कर्ण सिंह और प्रतीक सोनी जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं बॉयज कोच पवन कश्यप, आदित्य गदेवाल और देवेंद्र यादव तथा गर्ल्स कोच रामू भैंना, ममता कश्यप, तनिष्क यादव और पार्थ रजक खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
कराते एसोसिएशन ने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। सभी चयनित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी। "बढ़बो छत्तीसगढ़, त गढ़बो छत्तीसगढ़" के जयघोष के साथ टीम प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेगी।