कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)आज जीपीएम जिले में भोपाल क्षेत्र के सामाजिक समरसता प्रमुख आदरणीय चंद्रशेखर वर्मा जी का प्रेरणादायक प्रवास सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट, संवाद एवं विस्तृत चर्चा की तथा संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और सक्रिय कार्यशैली पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने विशेष रूप से समाज की माताओं एवं बहनों के सम्मान, संस्कार और शील की रक्षा पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारित बनाना अत्यंत आवश्यक है।


भाई साहब ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने मोहल्लों में नियमित सत्संग, हनुमान चालीसा पाठ एवं सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से प्रति मंगलवार सायं 7 बजे मोहल्ला स्तर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर मंदिरों को “शक्ति केंद्र” के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।


अंत में चंद्रशेखर वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियों को हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता गण:

हर्ष छाबरिया (जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद)

प्रकाश साहू (ज़िला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद)

सागर पटेल (जिला संयोजक, बजरंग दल)

निखिल परिहार, सरोज पवार, प्रिया त्रिवेदी, आकांक्षा साहू, अनीता मांझी, विमला वासुदेव,

भूपेंद्र चौधरी, शिवम साहू, प्रदीप कुमार, विनय पांडे, अनुराग पांडे, ए. आनंद पांडे, दीपक विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा , विजय मेघानी, संजय जयसवाल, बृजेश पुरी, रविन्द्र केवट, कुंवारे लाल पूरी, पुरन यादव, राहुल, आदित्य सोनी, हर्ष पटेल,

पिंकी चौधरी, दिशा मानिकपुरी, सुम्मी साहू, प्रतीक्षा साहू, कुसुम गौतम।

यह प्रवास सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं दिशा प्रदान करने वाला रहा।