चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर 

(बिलासपुर), मुख्यमंत्री विष्णु देव साय काठाकोनी लाखासार पहुंचे। हेलीपैड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी मुख्यमंत्री के साथ आए। साय लाखा सार में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कमिश्नर सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।